Passport Renewal Kaise Kare : पासपोर्ट रिन्यूअल कैसे करें ?

Passport Renewal Kaise Kare :

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पासपोर्ट रिन्यूअल कैसे करे | दोस्तों पासपोर्ट रिन्यू वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से समाप्त हो चुके, समाप्त होने वाले या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट को दुबारा जारी कराया जाता है | अगर आपके पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने वाली है या उसमे सभी पेज भर चुके है तो आप नया पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए आवेदन कर सकते है |

यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी की जा सकती है | समय पर पासपोर्ट रिन्यू कराने से विदेश यात्रा और अन्य आवश्यक कार्यो में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |Passport Renewal पासपोर्ट रिन्यूअल

पासपोर्ट रिन्युअल क्या है ? 

पासपोर्ट रिन्युअल का मतलब पुराने पासपोर्ट की जगह नया पासपोर्ट जारी करवाना है इसे आमतौर पर पासपोर्ट Re-issue कहा जाता है | जब पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई हो या समाप्त होने वाली हो तो नया पासपोर्ट पाने के लिए Re-issue के लिए आवेदन किया जा सकता है |

पासपोर्ट रिन्यूअल करने के लिए दस्तावेज

  1. पुराण पासपोर्ट – ओरिजिनल + फोटो कॉपी
  2. पहचान प्रमाण – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी,
  3. पता प्रमाण – आधार, यूटिलिटी बिल, रेट एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट
  4. जन्मतिथि
  5. 10वीं का मार्कशीट
  6. एप्लीकेशन रिसीप्ट का प्रिंट

अगर किसी विशेष कारण ( जैसे नाम, पता या जन्मतिथि में बदलाव ) से पासपोर्ट रिन्यूअल कराया जा रहा है तो उससे सम्बंधित अतिरिक्त दस्तावेज भी देने पड़ सकते है |

पासपोर्ट रिन्यूअल करने के लिए पात्रता 

  1. पासपोर्ट रिन्यूअल कराने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और आवेदक के पास पहले से जारी भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए |
  2. पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने वाली हो, समाप्त हो चुकी हो, क्षतिग्रस्त हो या उसके सभी पृष्ट भर चुके हो |
  3. आवेदन करने के समय सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे |
  4. पासपोर्ट रिन्यू के लिए निर्धारित नियमो और शर्तो का पालन करना आवश्यक है |

पासपोर्ट रिन्यूअल कैसे करें ? 

अगर आप पासपोर्ट रिन्यूअल करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पासपोर्ट रिन्यूअल करने के लिए सबसे पहले आप सभी को पासपोर्ट सेवा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और लॉगिन करना है | अगर आपका अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  2. उसके बाद Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport ऑप्शन चुनना है और आवेदन फॉर्म को भरना होगा |
  3. अब आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करना है तथा जरुरी दस्तावेज को अपलोड करना है |
  4. पासपोर्ट शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है और अपनी सुविधा के अनुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करना होगा |
  5. उसके बाद निर्धारित तिथि और समय पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचना है | वहां दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक और फोटो की प्रक्रिया पूरी की जाएगी |
  6. आवश्यकता होने पर पुलिस सत्यापन किया जाएगा | सभी प्रक्रिया पूरा होने के बाद नया पासपोर्ट आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पासपोर्ट रिन्यूअल करवा सकते है |

पासपोर्ट की वैधता 

  1. 18 साल से कम उम्र : पासपोर्ट की वैधता सामान्यतः 5 साल या 18 साल की उम्र तक हो सकती है |
  2. 18 साल या उससे अधिक उम्र : सामान्यतः पासपोर्ट की वैधता 10 साल होती है |
  3. पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने से पहले Re-issue के लिए आवेदन किया जा सकता है |

पासपोर्ट रिन्युअल करने के फायदे 

  1. वैध पासपोर्ट होने से विदेश यात्रा की प्रक्रिया आगे बधाई जा सकती है |
  2. पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है |
  3. कई देशो के वीजा आवेदन के लिए वैध पासपोर्ट जरुरी होता है |
  4. पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने पर यात्रा संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है |
  5. पात्र मामलों में नाम, पता या अन्य विवरण में बदलाव के लिए Re-issue कराया जा सकता है |

पासपोर्ट रिन्युअल में समय कितना लगता है ? 

पासपोर्ट रिन्युअल यानि पासपोर्ट Re-issue में समय आवेदन, दस्तावेजों की जांच और जरुरत पड़ने पर पुलिस वेरिफिकेशन पर निर्भर करता है |

  1. सामान्य सेवा : आवेदन जमा करने और आवश्यक जांच पूरा होने के बाद अमतौपर पर कुछ सप्ताह लग सकते है |
  2. तत्काल सेवा : पात्र आवेदकों के लिए प्रक्रिया सामान्य सेवा की तुलना में जल्दी हो सकती है |
  3. पुलिस वेरिफिकेशन : अगर पुलिस वेरिफिकेशन जरुरी है तो इससे पासपोर्ट मिलने में अतिरिक्त समय लग सकता है |
  4. आवेदन की स्थिति : आवेदन करने के बाद उसका स्टेटस पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन देखा जा सकता है |

पासपोर्ट रिन्युअल का आवेदन शुल्क 

पासपोर्ट रिन्युअल यानि पासपोर्ट Re-issue के लिए आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क देना होता है | शुल्क पासपोर्ट की बुकलेट के पेज, आवेदक की उम्र और सामान्य या तत्काल सेवा के अनुसार अलग – अलग हो सकता है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पासपोर्ट रिन्यूअल कैसे करें | दोस्तों पासपोर्ट रिन्यूअल करना आवश्यक प्रक्रिया है जिससे आपका पासपोर्ट वैध बना रहता है और विदेश यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती | अगर आप सभी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करते है तो आपका नया पासपोर्ट आसानी से जारी हो जाता है |

Leave a Comment