Passport Renewal Kaise Kare :
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पासपोर्ट रिन्यूअल कैसे करे | दोस्तों पासपोर्ट रिन्यू वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से समाप्त हो चुके, समाप्त होने वाले या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट को दुबारा जारी कराया जाता है | अगर आपके पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने वाली है या उसमे सभी पेज भर चुके है तो आप नया पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए आवेदन कर सकते है |
यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी की जा सकती है | समय पर पासपोर्ट रिन्यू कराने से विदेश यात्रा और अन्य आवश्यक कार्यो में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
पासपोर्ट रिन्यूअल करने के लिए दस्तावेज
- पुराण पासपोर्ट – ओरिजिनल + फोटो कॉपी
- पहचान प्रमाण – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी,
- पता प्रमाण – आधार, यूटिलिटी बिल, रेट एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट
- जन्मतिथि
- 10वीं का मार्कशीट
- एप्लीकेशन रिसीप्ट का प्रिंट
अगर किसी विशेष कारण ( जैसे नाम, पता या जन्मतिथि में बदलाव ) से पासपोर्ट रिन्यूअल कराया जा रहा है तो उससे सम्बंधित अतिरिक्त दस्तावेज भी देने पड़ सकते है |
पासपोर्ट रिन्यूअल करने के लिए पात्रता
- पासपोर्ट रिन्यूअल कराने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और आवेदक के पास पहले से जारी भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए |
- पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने वाली हो, समाप्त हो चुकी हो, क्षतिग्रस्त हो या उसके सभी पृष्ट भर चुके हो |
- आवेदन करने के समय सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे |
- पासपोर्ट रिन्यू के लिए निर्धारित नियमो और शर्तो का पालन करना आवश्यक है |
पासपोर्ट रिन्यूअल कैसे करें ?
अगर आप पासपोर्ट रिन्यूअल करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पासपोर्ट रिन्यूअल करने के लिए सबसे पहले आप सभी को पासपोर्ट सेवा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और लॉगिन करना है | अगर आपका अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा |
- उसके बाद Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport ऑप्शन चुनना है और आवेदन फॉर्म को भरना होगा |
- अब आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करना है तथा जरुरी दस्तावेज को अपलोड करना है |
- पासपोर्ट शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है और अपनी सुविधा के अनुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करना होगा |
- उसके बाद निर्धारित तिथि और समय पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचना है | वहां दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक और फोटो की प्रक्रिया पूरी की जाएगी |
- आवश्यकता होने पर पुलिस सत्यापन किया जाएगा | सभी प्रक्रिया पूरा होने के बाद नया पासपोर्ट आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पासपोर्ट रिन्यूअल करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पासपोर्ट रिन्यूअल कैसे करें | दोस्तों पासपोर्ट रिन्यूअल करना आवश्यक प्रक्रिया है जिससे आपका पासपोर्ट वैध बना रहता है और विदेश यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती | अगर आप सभी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन करते है तो आपका नया पासपोर्ट आसानी से जारी हो जाता है |