Ration Card Online Kaise Banaye : राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाये ?

Ration Card Online Kaise Banaye :

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की राशन कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों राशन कार्ड सरकार के द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है | इसके माध्यम से पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित दर पर खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा मिलती है | राशन कार्ड का उपयोग परिवार की पहचान और सरकारी खाद्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी किया जाता है | बिहार में पात्र परिवार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |Ration Card

राशन कार्ड बनाने के लिए पात्रता 

  1. राशन कार्ड बनाने वाला आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए |
  2. आवेदक और उसके परिवार को संबंधित सरकारी नियमो के अनुसार पात्र श्रेणी में होना चाहिए |
  3. अवदान में परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी सही दर्ज करना चाहिए और आवेदक के पास पहचान और निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए |
  4. आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही और सत्य होना चाहिए |
  5. परिवार की पात्रता का अंतिम निर्णय संबंधित विभाग के द्वारा निर्धारित नियमो और सत्यापन के आधार पर किया जाता है |
  6. नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवार का पहले से किसी अन्य राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए |

राशन कार्ड कैसे बनाये ? 

  1. राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को बिहार के संबंधित सरकारी राशन कार्ड पोर्टल या ServicePlus पोर्टल पर जाना होगा |
  2. उसके बाद नए आवेदक होने पर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है और पहले से रजिस्टर्ड है तो लॉगिन करना होगा |
  3. लॉगिन करने के बाद आपको Application For Ration Card सेवा का चयन करना होगा |
  4. चयन करने के बाद आवेदन फॉर्म में आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी को भरना होगा |
  5. उसके बाद परिवार के सभी सदस्यों का नाम, आधार सम्बन्धी जानकारी और मांगी गई अन्य जानकारी को दर्ज करना होगा |
  6. उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को सही से अपलोड करना होगा |
  7. आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को सही से जांच कर लेना है ताकि किसी प्रकार की कोई गलती न रहे |
  8. जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म को फ़ाइनल सबमिट करना होगा |
  9. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद मिलने वाले एप्लीकेशन / रिफरेन्स नंबर को सुरक्षित रखना होगा | इस नंबर के सहायता से आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जांच सकता है |
  10. उसके बाद विभाग द्वारा आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद अगर आवेदक पात्र पाया जाता है तो नियमानुसार राशन कार्ड जारी किया जाता है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है |

राशन कार्ड के फायदे 

  1. राशन कार्ड बनवाने से गेहू, चावल आदि खाद्यान्न निर्धारित नियमो के अनुसार प्राप्त किए जा सकते है |
  2. राशन कार्ड परिवार की पहचान और नियमो से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोगी हो सकता है |
  3. सरकारी की एक कल्याणकारी योजना में पात्रता या परिवार की जानकारी के लिए राशन कार्ड उपयोगी हो सकता है |
  4. राशन कार्ड के माध्यम से परिवार के सदस्यों का विवरण सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज रहता है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की राशन कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपना राशन कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment