Google Pay Account Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों गूगल पे एक डिजिटल पेमेंट ऐप है जिसके मदद से मोबाइल से आसानी से पैसे भेज और प्राप्त किए जा सकते है | इसके जरिए यूपीआई के माध्यम से बैंक अकाउंट को जोड़कर मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, ऑनलाइन भुगतान और दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा सकता है |
गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर और यूपीआई की सुविधा होना जरुरी होता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से गूगल पे अकाउंट बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
गूगल पे क्या है ?
गूगल पे एक डिजिटल भुगतान ऐप है जिसके मदद से मोबाइल से यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करना, मोबाइल रेचरे करना और कई तरह की बिल का भुगतान करना आसान होता है | इसे इस्तेमाल करने के लिए बैंक को यूपीआई से जोड़ना पड़ता है और लेनदेन के लिए यूपीआई पिन की जरुरत होती है |
गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- एटीएम / डेबिट कार्ड
गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए पात्रता
- आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए |
- गूगल पे को सपोर्ट करने वाला मोबाइल नंबर होना चाहिए
- मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और आपके पास यूपीआई से जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए |
- यूपीआई पिन सेट करने के लिए बैंक के द्वारा मांगी गई जानकारी / प्रक्रिया पूरा करना होता है |
गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप गूगल पे अकाउंट ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से गूगल पे ऐप को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है और वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आपके बैंक अकाउंट में लिंक है |
- अब एसएमएस के माध्यम से आपके मोबाइल नंबर का सत्यापन किया जाएगा | इसके लिए मोबाइल में एसएमएस की सुविधा और पर्याप्त बैलेंस / प्लान होना जरुरी हो सकता है |
- उसके बाद आपको अपना गूगल अकाउंट चुनना है और ऐप में दिखाई देने वाले निर्देशों को पूरा करना होगा |
- अब आपको अपना बैंक चुनकर उस बैंक में मौजूद अकाउंट को गूगल पे से लिंक करना है |
- बैंक अकाउंट लिंक करने के बाद आवश्यक जानकारी देकर अपना यूपीआई पिन सेट करना होगा |
- यूपीआई पिन सफलतापूर्वक सेट होने के बाद गूगल पे अकाउंट तैयार हो जाता है | अब आप यूपीआई के जरिए पैसे भेजने, प्राप्त करने और बिल भुगतान जैसे सुविधाओं का उपयोग कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे अकाउंट बना सकते है |
गूगल पे से पैसे कैसे भेंजे ?
- सबसे पहले गूगल पे ऐप खोलें और Pay / Send Money का ऑप्शन चुनना होगा |
- जिस व्यक्ति को पैसे भेजने है उसका यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर या क्यूआर कोड चुने या स्कैन करें |
- भेजने वाले राशि को दर्ज करना है, नाम और राशि सही है या नहीं अच्छी तरह जांच लेना है |
- उसके बाद Pay पर क्लिक करना है और आपको अपना यूपीआई पिन डालकर भुगतान पूरा करना होगा |
गूगल पे अकाउंट बनाने के फायदे
- यूपीआई के माध्यम से आसानी से किसी व्यक्ति को पैसे भेज सकते है और प्राप्त कर सकते है |
- घर बैठे मोबाइल रिचार्ज किया जा सकता है | बिजली बिल, पानी, गैस और अन्य बिलों का भुगतान ऑनलाइन कर सकते है |
- दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से पेमेंट कर सकते है | यूपीआई के जरिए बैंक अकाउंट से सीधे पैसे कटते है |
- किए गए भुगतान और प्राप्त पैसो का रिकॉर्ड ऐप में देखा जा सकता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे गूगल पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |