Aadhar Centre Kaise Khole |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार सेंटर कैसे खोलें | दोस्तों आधार सेंटर खोलकर लोगो को आधार नामांकन, आधार म जानकारी अपडेट, मोबाइल नंबर, पता आदि से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराइ जा सकती है | इसके लिए यूआईडीएआई के नियमो का पालन करना और अधिकृत संस्था के माध्यम से काम करना आवश्यक होता है | आधार सेंटर चलाने वाले व्यक्ति को निर्धारित प्रशिक्षण, प्रमाणन और अनुमति की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार सेंटर खोलने के लिए दस्तावेज
आधार सेंटर के लिए दस्तावेज और आपकी भूमिका के अनुसार अलग – अलग हो सकते है | सामान्यतः ये दस्तावेज मांगे जा सकते है :-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पते का प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- UIDAI Operator/Supervisor Certificate जहां लागु हो
- अधिकृत Registrar/ Enrolment Agency के आवेदन से जुड़े दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
आधार सेंटर खोलने के लिए पात्रता
- आवेदक की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए और आवेदक कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक हो सकता है |
- कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना चाहिए |
- यूआईडीएआई की निर्धारित Operator / Supervisor परीक्षा और प्रमाणन की आवश्यकता हो सकती है |
- वैध आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए | किसी अधिकृत Registrar / Enrolment Agency से जुड़कर ही आधार सेवाएं प्रदान की जा सकती है |
- यूआईडीईआई के नियमो और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना जरुरी है |
आधार सेंटर कैसे खोलें ?
- आधार सेंटर खोलने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई से जुड़े अधिकृत Registrar / Enrolment Agency की जानकारी प्राप्त करना है |
- आपको अपने पात्रता के अनुसार Operator / Supervisor के लिए आवेदन करना है |
- उसके बाद आवश्यक प्रशिक्षण और निर्धारित प्रमाणन परीक्षा पूरी करना है और उसके बाद किसी अधिकृत एजेंसी के साथ जुड़कर काम करने की प्रक्रिया पूरी करना है |
- एजेंसी की अनुमति मिलने पर आवश्यक कंप्यूटर , बायोमेट्रिक डिवाइस और अन्य उपकरण की व्यवस्था करना है |
- यूआईडीएआई के नियमो के अनुसार सेंटर की व्यवस्था अउ सुरक्षा मनको को पूरा करना है |
- अनुमति मिलने के बाद ही आधार नामांकन और अपडेट की सेवाएं शुरू करना है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आधार सेंटर खोल सकते है |
आधार सेंटर खोलने की लागत
आधार सेंटर खोलने के लिए कुछ आवश्यक उपकरणों और व्यवस्थाओं पर खर्च हो सकता है | कुछ लागत इस बात पर निर्भर करती है की आपके पास पहले से कंप्यूटर और अन्य उपकरण उपलब्ध है या नहीं | कम्पयूटर, प्रिंटर, स्कैनर, बायोमेट्रिक डिवाइस, इंटरनेट कनेक्शन, बिजली और फर्नीचर जैसी चीजों की आवश्यकता हो सकती है |
ध्यान रहे की आधार सेवाएं केवल यूआईडीएआई की अधिकृत Registrar / Enrolment Agency के माध्यम से ही संचालित की जाती है | इसलिए किसी भी भुगतान या निवेश से पहले संबंधित संस्था की विश्वसनीयता और नियमो की अच्छी तरह जांच करना जरुरी है |
आधार सेंटर खोलने के फायदे
- आसपास के लोगो को आधार नामांकन और अपडेट की सेवाएं आसानी से मिल सकती है | अधिकृत रूप से काम करने पर यह एक रोजगार का माध्यम बन सकता है |
- ग्रामीण और छोटे क्षेत्रो के लोगो के लिए सुविधाजनक हो सकता है |
- लोगो को दूर के सेंटर पर जाने की जरुरत कम हो सकती है |
- लोगो को सरकारी और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में मदद मिलती है |
- अधिकृत सेंटर पर उपलब्ध सेवाओं के अनुसार आधार अपडेट आदि का काम किया जा सकता है |
आधार सेंटर खोलने में कितना समय लगता है ?
आधार सेंटर खोलने में कोई एक निश्चित समय नहीं होता है | समय आपकी पात्रता, Operator / Supervisor Certification, अधिकृत Enrolment Agency से जुड़ने और सेंटर की स्वीकृति पर निर्भर करता है | सामान्य तौर पर पूरी प्रक्रिया कुछ सप्ताह से लेकर कुछ महीने लग सकते है | इसलिए आवेदन करने वाली अधिकृत संस्था से वर्त्तमान समय – सिमा जरूर पूछे |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार सेंटर कैसे खोलें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपना आधार सेंटर खोल सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |