Share Market Kya Hai |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की शेयर मार्केट क्या है | दोस्तों आज के समय में लोग अपने पैसो को बढ़ाने के लिए अलग – अलग जगह निवेश करते है जिनमे शेयर मार्केट भी एक प्रमुख ऑप्शन है | शेयर मार्केट के माध्यम से लोग विभिन्न कंपनियों के शेयर खरीदकर उन्हें निवेश कर सकते है हालांकि इसमें लाभ की संभावना के साथ बाजार में उतार – चढ़ाव के कारण जोखिम भी रहता है इसलिए निवेश करने से पहले जानकारी प्राप्त करना जरुरी है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
शेयर मार्केट क्या है ?
शेयर मार्केट एक ऐसा बाजार है जहा अलग – अलग कंपनियों के शेयर ख़रीदे और बेचे जाते है | जब कोई भी व्यक्ति किसी कंपनी का शेयर खरीदता है तो वह उस कंपनी में छोटी सी हिस्सेदारी का मालिक बन जाता है | शेयर की कीमत बढ़ने पर लाभ और घटने पर नुकसान हो सकता है |
शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पते का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए पात्रता
- निवेशक का केवाईसी पूरा होना जरुरी है |
- पैन कार्ड और वैध पहचान / पते की जानकारी होनी चाहिए और एक बैंक खाता होना चाहिए |
- निवेश के लिए Demat और ट्रेडिंग अकाउंट होना जरुरी है |
- निवेशक को शेयर बाजार के जोखिमों की जानकारी होनी चाहिए | नाबालिकों के लिए निवेश के नियम अलग होते है और आमतौर पर अभिभावक की आवश्यकता होती है |
शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाए ?
- सबसे पहले आपको किसी SEBI – पंजीकृत ब्रोकर के माध्यम से Demat और Trading Account खोलना है |
- आमतौर पर पैन, बैंक खाते की जानकारी और केवाईसी से जुडी जानकारी की आवश्यकता होती है |
- उसके बाद आपको अपने बैंक खाते से Trading Account में उतनी राशि जमा करना है जितनी आप निवेश करना चाहते है |
- किसी शेयर को खरीदने से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति और जोखिम के बारे में जानकारी लेना है |
- उसके बाद ब्रोकर के ऐप या वेबसाइट पर शेयर चुनकर कितने शेयर खरीदने है वह दर्ज करना है और ऑर्डर लगाना है |
- ऑर्डर पूरा होने के बाद ख़रीदे गए शेयर आपके Demat अकाउंट में दिखाई देंगे | समय – समय पर अपने निवेश और कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा करना है | शेयर बाजार में लाभ की गारंटी नहीं होती है |
शेयर मार्केट काम कैसे करता है ?
शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयर ख़रीदे और बेचे जाते है | निवेशक कंपनी के शेयर खरीदकर उसमे छोटी हिस्सेदारी लेते है शेयर की कीमत मांग और आपूर्ति के आधार पर बढ़ती या घटती रहती है | कंपनी के प्रदर्शन और बाजार की स्थिति का भी कीमत पर असर पड़ता है | कीमत बढ़ने पर निवेशक को लाभ हो सकता है जबकि कीमत घटने पर नुकसान हो सकता है |
शेयर खरीदने की प्रक्रिया
- शेयर खरीदने के लिए सबसे पहले आपको Demat और Trading Account खोलना है | ब्रोकर के ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करना है |
- जिस कंपनी का आपको शेयर खरीदना है उसका नाम खोजना है | शेयर की कमर और कंपनी की जानकारी देखकर Buy ऑप्शन चुनना है |
- आपको कितने शेयर खरीदने है उनकी संख्या दर्ज करना होगा |
- ऑर्डर की जानकारी जांचकर Buy Order लगाएं और ऑर्डर पूरा होने के बाद शेयर आपके Demat Account में दिखाई देगा |
शेयर बेचने की प्रक्रिया क्या है ?
- शेयर बेचने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने Trading Account में लॉगिन करना है |
- आपको अपने पोर्टफोलियो में जाकर वह शेयर चुनना है जिसे आप बेचना चाहते है |
- उसके बाद Sell ऑप्शन पर क्लिक करके शेयरों की संख्या दर्ज करना है और शेयर की मौजूदा कीमत और ऑर्डर की जानकारी ध्यान से जांचना है |
- उसके बाद आपको Sell Order लगाना है |
- ऑर्डर पूरा होने के बाद आपके Demat Account से हट जाएगा और बिक्री की राशि आपके ट्रेडिंग खाते में जमा हो जाएगी |
- उसके बाद उपलब्ध राशि को आपको अपने लिंक किए हुए बैंक खाते में निकाला जा सकता है |
Demat Account क्या है ?
Demat अकाउंट एक ऐसा खाता है जिसम आपके ख़रीदे हुए शेयर और अन्य निवेश इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखे जाते है | इसे आप शेयरों की डिजिटल अलमारी की तरह समझ सकते है | शेयर खरीदने के बाद वे आपके डीमैट अकाउंट में जमा होते है और बेचने पर वहां से निकल जाते है | शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट की जरुरत होती है |
Trading Account क्या है ?
ट्रेडिंग अकाउंट वह खाता है जिसके मदद से शेयर मार्केट में शेयर ख़रीदे और बेचे जाते है | इसे आप शेयरों की खरीद – बिक्री का माध्यम समझ सकते है | जब आप किसी शेयर को खरीदने या बेचने का ऑर्डर लगाते है तो ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से वह ऑर्डर शेयर बाजार तक पहुंचता है |
शेयर मार्केट में निवेश करने के फायदे
- शेयर मार्केट में निवेश करने से पैसे को बढ़ाने का अवसर मिलता है |
- लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है | अलग – अलग कंपनियों में निवेश करके ऑप्शन बढ़ाए जा सकते है |
- कुछ कंपनियां शेयर धारको को डिविडेंड भी देती है |
- निवेश को अपने जरूर और क्षमता के अनुसार धीरे – धीरे बढ़ाया जा सकता है |
- शेयर को जरुरत के अनुसार खरीद या बेचा जा सकता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की शेयर मार्केट क्या है | दोस्तों शेयर मार्केट निवेश का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है लेकिन इसमें लाभ के साथ नुकसान भी रहता है इसलिए निवेश करने से पहले कंपनी और बाजार की सही जानकारी लेना जरुरी है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |