Finance Par Laptop, Mobile Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की फाइनेंस पर लैपटॉप या मोबाइल कैसे लें | दोस्तों मोबाइल या लैपटॉप को फाइनेंस पर खरीदना एक ऐसी सुविधा है जिसमे पूरी किमत एक साथ देने के बजाय उसे मासिक किस्तों में चुना सकते है | इसके लिए बैंक या फाइनेंस कंपनी ग्राहक की पात्रता की जांच करती है | मंजूरी मिलने के बाद ग्राहक डाउन पेमेंट देकर अपना मोबाइल या लैपटॉप खरीद सकते है और बाकि तय अवधी में ईएमआई के रूप में चूका सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
फाइनेंस क्या है ?
फाइनेंस एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से आप मोबाइल या लैपटॉप की पूरी कीमत एक साथ देने के बजाय उसे मासिक ईएमआई में खरीद सकते है | बैंक या फाइनेंस कंपनी पहले आपकी पात्रता की जांच करती है और मंजूरी मिलने के बाद आप डाउन पेमेंट देकर सामान खरीद सकते है और बाकि की राशि तय अवधी में किस्तों के रूप में चूका सकते है |
फाइनेंस से मोबाइल या लैपटॉप लेने के लिए दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- पते का प्रमाण
मोबाइल या लैपटॉप लेने के लिए पात्रता
- आवेदक की आयु फाइनेंस कंपनी के निर्धारित सिमा में होनी चाहिए और वैध आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण होना चाहिए |
- कंपनी यह देख सकती है की आवेदन ईएमआई चुकाने में सक्षम है या की नहीं और कुछ मामलों में हिस्ट्री भी जांची जाती है |
- कई फाइनेंस योजनाओं में पैन कार्ड की जरुरत पड़ सकती है |
- आवेदक का मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए और ईएमआई भुगतान के लिए बैंक खाते की जानकारी मांगी जा सकती है |
फाइनेंस से मोबाइल या लैपटॉप कैसे लें ?
- फाइनेंस से लैपटॉप या मोबाइल लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने जरूरत और बजट के अनुसार मोबाइल या लैपटॉप चुनना है |
- उसके बाद दुकान या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ईएमआई / फाइनेंस ऑप्शन चुनना है |
- अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और जरुरी जानकारी को दर्ज करना है और मांगे गए गए पहचान, पते और अन्य दस्तावेज जमा करना है |
- उसके बाद फाइनेंस कंपनी आपकी जानकारी और पात्रता की जांच करती है |
- आवेदन स्वीकृत होने पर फाइनेंस की शर्ते बताई जाती है | जरुरत होने पर निर्धारित डाउन पेमेंट करना है |
- बाकि की राशि तय अवधी तक हर महीने ईएमआई के रूप में चुकाना है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फाइनेंस से मोबाइल या लैपटॉप ले सकते है |
फाइनेंस से मोबाइल या लैपटॉप लेने का ब्याज दर
मोबाइल या लैपटॉप फाइनेंस कराने पर ब्याज दर फाइनेंस कंपनी, बैंक, सामान की कीमत, ईएमआई की अवधी और ग्राहक की पात्रता के अनुसार अलग – अलग हो सकती है | कुछ योजनाओं में No-Cost EMI भी मिल सकती है लेकिन उसमे भी शर्ते और अन्य शुल्क हो सकते है |
फाइनेंस से मोबाइल या लैपटॉप लेने के फायदे
- फाइनेंस से लैपटॉप या मोबाइल लेने से पूरी कीमत एक साथ देने की जानकारी जरुरी है और कीमत को आसान मासिक किस्तों में चुकाया जा सकता है |
- फाइनेंस मंजूर होने पर सामान तुरंत ख़रीदा जा सकता है |
- मासिक बजट के अनुसार ईएमआई चुनी जा सकती है | कई जगहों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से फाइनेंस की सुविधा मिलती है |
- कुछ योजनाओं में अलग – अलग अवधी और ईएमआई ऑप्शन उपलब्ध होने है |
मोबाइल या लैपटॉप लेने में कितना समय लगेगा ?
मोबाइल या लैपटॉप को फाइनेंस पर लेने में लगाने वाला समय फाइनेंस कंपनी और आवेदन की प्रक्रिया पर निर्भर करता है | अगर सभी दस्तावेज सही हो और पात्रता पूरा हो तो कई मामलों में फाइनेंस की मंजूरी कुछ मिनटों से लेकर कुछ घंटो में मिल सकती है | कुछ मामलों में दस्तावेजों की अतिरिक्त जांच के कारण 1 दिन या उससे अधिक का समय भी लग सकता है |
डाउन पेमेंट क्या है ?
मोबाइल या लैपटॉप को फाइनेंस पर खरीदते समय डाउन पेमेंट वह शुरूआती राशि होती है जो ग्राहक को अपनी तरफ से खरीदारी के समय देनी पड़ सकती है | उसके बाद बची हुई रकम को फाइनेंस कंपनी की शर्तो के अनुसार ईएमआई में चुकाया जाता है | ध्यान रहे डाउन पेमेंट की राशि हर कंपनी और फाइनेंस योजना में अलग हो सकती है | कुछ योजनाओं में जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा भी मिल सकती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की फाइनेंस पर मोबाइल या लैपटॉप कैसे लें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से फाइनेंस पर मोबाइल या लैपटॉप ले सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |