Jio Payment Bank Account Open Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों जियो पेमेंट बैंक डिजिटल बैंकिंग सेवा है जिसके माध्यम से ग्राहक मोबाइल फ़ोन के मदद से सेविंग अकाउंट खोल सकते है | इसमें पैसे जमा करने, पैसे भेजने और प्राप्त करने जैसी कई बैंकिंग सेवधाओं का डिजिटल रूप से उपयोग किया जा सकता है | अगर आप जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
जिओ पेमेंट बैंक क्या है ?
जिओ पेमेंट बैंक एक डिजिटल बैंकिंग सेवा है जिसके माध्यम से ग्राहक मोबाइल फ़ोन से सेविंग्स अकाउंट और कई डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकते है | इसमें पैसे जमा करने, भेजने और प्राप्त करने तथा यूपीआई के जरिए डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाएं मिलती है | इसका मुख्य उदेश्य लोगो को आसान, तेज और डिजिटल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है |
जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
जियो पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए पात्रता
- आवेदक की आयु 18 साल या उससे अधिक होना चाहिए |
- आपके पास पैन कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- केवाईसी प्रक्रिया पूरा करना जरुरी है और बैंक के द्वारा मंगी गई अन्य जानकारी सही देना होता है |
जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप जिओ पेमेंट अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है और वहां से My Jio एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है और उसके बाद आपको इसका डैशबोर्ड देखने को मिलेगा |
- अब जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए फाइनेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब सभी परमिशन की सहमति देना है और उसके बाद आपको Get A Seaving Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना नंबर दर्ज करके सत्यापित करना होगा |
- नंबर सत्यापित होने के बाद जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए लोन एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जरुरी जानकारी को सही से दर्ज करना है और उसके बाद जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खुल जाएगा |
- अकाउंट ओपन होने के बाद पूर्ण रूप से खाता को चालू रखने के लिए आपको वीडियो केवाईसी के मदद से खाते की केवाईसी पूरा करना होगा |
- उसके बाद संपूर्ण रूप से जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन हो जाएगा जिसे आप लेनदेन के लिए इस्तेमाल कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से जिओ पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |
KYC क्या है ?
केवाईसी का मतलब अपने ग्राहक को जानना है | यह बैंक के द्वारा ग्राहक की पहचान और जरुरी जानकारी सत्यापित करने की प्रक्रिया है | जिओ पेमेंट बैंक में केवाईसी के समय आमतौर पर आधार, पैन और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी का सत्यापन किया जाता है | केवाईसी पूरा होने के बाद बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है |
जिओ पेमेंट बैंक खाता खोलने के फायदे
- मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और मोबाइल से खाते को आसानी से संचालित कर सकते है |
- डिजिटल माध्यम से लेनदेन कर सकते है और आपके बैंक खाते में कितने पैसे है मोबाइल से देख सकते है |
- किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी देख सकते है |
- यूपीआई और अन्य उपलब्ध डिजिटल भुगतान सुविधाओं का उपयोग कर सकते है | छोटी – छोटी बैंकिंग सेवाओं के लिए बार – बार बैंक जाने की जरुरत कम होती है |
जिओ पेमेंट बैंक खाता खोलने में कितना समय लगता है ?
जिओ पेमेंट बैंक में ऑनलाइन आवेदन और केवाईसी प्रक्रिया पूरा होने के बाद खाता आमतौर पर जल्दी सक्रीय हो सकता है | हालांकि वास्तविक समय केवाईसी सत्यापन और बैंक की प्रक्रिया पर निर्भर करता है |
न्यूनतम बैलेंस
जिओ पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना जरुरी नहीं है यानि खाते में जीरो बैलेंस रखा जा सकता है | हालांकि कुछ सेवाओं या सुविधाओं पर अलग – अलग शुल्क लागु हो सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की जियो पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे जिओ पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |