New Voter List Me Nam Kaise Jode : न्यू वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़े ?

New Voter List Me Nam Kaise Jode |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की नई वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े | दोस्तों वोटर लिस्ट में नाम होना प्रत्येक पात्र नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है क्योकि इसके माध्यम से नागरिक चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकता है | अगर किसी पात्र नागरिक का नाम अभी तक मतदाता सूचि में नहीं जुड़ा है तो यह फॉर्म 6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है |New Voter List नाम कैसे जोड़े

आवेदन ऑनलाइन वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से या संबंधित निर्वाचन कार्यालय / BLO की सहायता से किया जा सकता है | अगर आप नई वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

नई वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. जन्म प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

नई वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए पात्रता 

  1. नई वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
  2. आवेदक की आयु 18 साल या उससे अधिक होना चाहिए |
  3. नए मतदाता के रूप में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 के माध्यम से आवेदन किया जाता है |
  4. आवेदक उस निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास करता हो, जहां से वह पंजीकरण के लिए आवेदन कर रहा है |
  5. नई वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदक का नाम पहले से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचि में नहीं होना चाहिए |
  6. आवेदन में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए और आवश्यक सत्यापन पूरा करना होगा |

नई वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़े ? 

अगर आप नई वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन जोड़ना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. नई वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आप सभी को Voters’ Service Portal र जाना होगा |
  2. उसके बाद नए मतदाता के पंजीकरण के लिए Form 6 का ऑप्शन चुनना होगा |
  3. अब आपको अपने मोबाइल नंबर के सहायता से पोर्टल पर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  4. उसके बाद आवेदन फोम में आपको अपना नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरना होगा |
  5. उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देना है और मांगे जाने पर उसकी कॉपी अपलोड करना होगा |
  6. अब फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार ध्यान से जांच ले और उसके बाद आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर देना है |
  7. आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद मिलने वाले रिफरेन्स नंबर को सुरक्षित रखना होगा |
  8. उसके बाद निर्वाचन विभाग के द्वारा आवेदक की जांच और आवश्यक सत्यापन किया जाएगा |
  9. पात्र पाए जाने पर आपका नाम मतदाता सूचि  में जोड़ दिया जाएगा और आप अपने मतदाता पंजीकरण की स्थिति ऑनलाइन जांच कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से नई वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की नई वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही नई वोटर लिस्ट में अपना जोड़ सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment