E Shram Card Kaise Banaye : ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ?

E Shram Card Kaise Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की ई श्रम कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों ई श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण सुविधा है | इसके माध्यम से श्रमिकों को एक राष्ट्रिय डेटाबेस तैयार किया जाता है जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से

जोड़ने में सहायता मिलती है | ई श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है और इसके लिए पात्र श्रमिकों को अपना आवश्यक विवरण दर्ज करना होता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |E Shram Card ई श्रम कार्ड कैसे बनाये

ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ? 

ई श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको का एक डिजिटल पहचान कार्ड है | इसके माध्यम से श्रमिको का विवरण ई श्रम पोर्टल पर दर्ज किया जाता है | पंजीकरण के बाद श्रमिक को एक 12 अंको का यूएएन मिलता है | इससे सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से जुडी जानकारी तक पहुँच आसान हो सकती है |

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. बैंक खाता विवरण
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए पात्रता 

  1. ई श्रम कार्ड बनाने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
  2. आवेदक की आयु सामान्यतः 16 साल से 59 साल के बिच होना चाहिए |
  3. आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए और आवेदक EPFO या ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए |
  4. आवेदक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला श्रमिक होना चाहिए जैसे की मजदूर, कृषि श्रमिक, घरेलु मजदूर, निर्माण श्रमिक आदि |
  5. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना उपयोगी है | मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने पर CSC के माध्यम से बायोमेट्रिक पंजीकरण कराया जा सकता है |
  6. ई श्रम पर पंजीकरण करते समय मांगी गई व्यक्तिगत, व्यवसाय और बैंक सम्बंधित जानकारी सही से देनी होती है |

ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप ई श्रम कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. ई श्रम कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को ई श्रम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Register on e-Shram” का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना है और ओटीपी डालकर मोबाइल नंबर का सत्यापन करना होगा |
  4. उसके बाद आधार कार्ड नंबर और व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना होगा |
  5. अब आपको अपना पैन, शैक्षणिक योग्यता और व्यवसाय / काम से सम्बंधित जानकारी को भरना होगा और अब आपको अपना बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा |
  6. आवेदन में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक जांच लेना है ताकि कोई गलती न रहे |
  7. सभी जानकारी सही होने पर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपका ई श्रम कार्ड जनरेट हो सकता है और अंत में ई श्रम कार्ड को डाउनलोड करके सुरक्षित रखे और जरुरत पड़ने पर उसका प्रिंट भी निकाल सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है |

ई श्रम कार्ड बनाने में समय कितना लगेगा ? 

ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने में आमतौर पर कुछ ही मिनट लगते है | आवेदन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ई श्रम कार्ड तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है | अगर आवेदन में किसी तरह की जांच या तकनीकी समस्या हो तो इसमें थोड़ा अधिक समय लग सकता है |

ई श्रम कार्ड बनाने के फायदे 

  1. असंगठित श्रमिको का पंजीकरण सरकारी रिकॉर्ड में होता है | श्रमिको को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होती है |
  2. श्रमिकों का विवरण एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होने से सरकारी सेवाओं से जुड़ना आसान हो सकता है |
  3. ई श्रम कार्ड पर मिलने वाला यूएएन नंबर श्रमिक की पहचान के लिए उपयोगी होता है |
  4. आपदा या आपातकाल जैसे परिस्थितियों में सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता योजनाओं तह पहुँच आसान हो सकती है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की ई श्रम कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपन ई श्रम कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment