Aadhar Card Me Photo Change Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में आपके बचपन का फोटो लगा हुआ है या आपके आधार कार्ड में मनपसंद का फोटो नहीं है तो ऐसी स्थिति में अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में फोटो चेंज करवा सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान प्रमाण
- निर्धारित अपडेट शुल्क
आधार कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए पात्रता
- कोई भी आधार कार्ड धारक अपनी फोटो अपडेट करा सकता है |
- नाबालिक के मामले में आवश्यता अनुसार अभिभावक की सहायता ली जा सकती है |
- आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए आधार केंद्र पर स्वयं उपस्थिति होना जरुरी है |
- आधार नंबर या आधार कार्ड साथ में रखना चाहिए |
- नई फोटो आधार केंद्र पर ही ली जाती है |
आधार कार्ड में फोटो चेंज बदलने का शुल्क
आधार कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए यूआईडीएआई के द्वारा निर्धारित शुल्क देना होता है | यह शुल्क आधार अपडेट सेंटर पर आवेदन करते समय जमा किया जाता है | फोटो अपडेट की प्रक्रिया पूरा होने के बाद रसीद दी जाती है और रसीद को भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए | रसीद में दिए गए यूआरएन से अपडेट का स्टेटस चेक किया जा सकता है |
आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें ?
- आधार कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको My Aadhar सेक्शन में जाना है और उसके बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर जाना है |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी शहर या आधार सेवा केंद्र का चयन करना होगा |
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करना है | उपलब्ध तारीख और समय से अपने सुविधा के अनुसार अपॉइंटमेंट स्टॉल चुने |
- अपॉइंटमेंट की जानकारी को सही से जांचकर उसे कन्फर्म करना है और अपॉइंटमेंट मिलने के बाद उसकी जानकारी / रसीद सुरक्षित रखें |
- अब तय तारीख और समय पर आधार केंद्र पर जाना है और केंद्र पर कर्मचारी को बताएं की आपको आधार कार्ड में फोटो चेंज करानी है |
- आपकी नई फोटो केंद्र पर ही कैमरे से ली जाएगी, बाहर से फोटो अपलोड करने की जरुरत नहीं होती है |
- अब आवश्यक सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरा करना है और निर्धारित आधार अपडेट शुल्क जमा करना है |
- उसके बाद आपको Acknowledgement Slip / URN दिया जाएगा | इसके मदद से बाद में आधार अपडेट की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते है |
- फोटो अपडेट होने के बाद ई आधार डाउनलोड करके नई फोटो की जांच कर सकते है |
आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें ?
- आधार कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी आधार अपडेट सेंटर पर जाना होगा |
- केंद्र पर जाकर Aadhar Update / Correction Form लेना होगा |
- अब आपको इस फोर्मे में अपना आधार कार्ड नंबर, नाम और अन्य सभी जरुरी जानकारी को सही से भरना होगा |
- फॉर्म को जमा करने के बाद कर्मचारी को बताना है की आपको आधार कार्ड में फोटो अपडेट करानी है |
- उसके बाद आपकी नै फोटो आधार केंद्र पर ही कैमरे से ली जाएगी | आमतौर पर बाहर से फोटो ले जाने की आवश्यकता नहीं होती |
- अब केंद्र कर्मचारी आपकी पहचान का आवश्यक वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरा करेगा |
- फोटो अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना है और उसकी रसीद जरूर लें |
- आवेदन पूरा होने के बाद आपको Acknowledgement Slip / URN दिया जाएगा |
- इस यूआरएन के मदद से आप अपने आधार अपडेट की स्थिति चेक कर सकते है
- फोटो अपडेट होने और रिकॉर्ड में बदलाव दर्ज होने के बाद आप अपडेटेड ई आधार डाउनलोड कर सकते है |
आधार कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए आपको खुद आधार केंद्र पर उपस्थित होना पड़ता है क्योकि नई फोटो वही ली जाती है | फोटो अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है इसलिए अपडेट पूरा होने तक अपनी Acknowledgement Slip सुरक्षित रहना है |
आधार कार्ड में फोटो चेंज करने में कितना समय लगता है ?
आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के बाद उसे यूआईडीएआई के रिकॉर्ड में अपडेट होने में कुछ दिन से लेकर कुछ सप्ताह तक लग सकते है | यह समय आवेदन के सत्यापन और प्रोसेसिंग पर निर्भर करता है | आवेदन के बाद मिली Acknowledgement Slip / URN से अपडेट का स्टेटस चेक किया जा सकता है | अपडेट पूरा होने के बाद नया ई आधार डाउनलोड करके नई फोटो की जांच की जा सकती है |
आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के फायदे
- आधार कार्ड में आपकी नई और स्पष्ट फोटो अपलोड हो जाती है |
- आधार कार्ड का उपयोग पहचान के दस्तावेज के रूप में करते समय अपडेट फोटो उपयोगी हो सकती है |
- पुरानी या धुंधली फोटो की जगह अपडेटेड फोटो दिखाई देती है |
- आधार कार्ड की जानकारी अधिक उपडते रहती है |
- समय के साथ जरुरी जानकारी को अपडेट रखना आसान होता है | अपडेट सफल होने के बाद डाउनलोड किए गए ई आधार में नई फोटो दिखाई दे सकती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना फोटो चेंज कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा | –