Aadhar Card Me Date Of Birth Change Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड में जन्मतिथि लगत होने पर उसे सही करवाना जरुरी है | यूआईडीएआई के अनुसार जन्मतिथि के सुधर के लिए वैध जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ आधार अपडेट केंद्र पर आवेदन किया जा सकता है | दस्तावेजों की जांच के बाद यूआईडीएआई के द्वारा रिकॉर्ड में आवश्यक बदलाव किया जाता है | अगर आपका भी आधार कार्ड में जन्मतिथि लगत है तो आप आसानी से चेंज कर सकते है | इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड में डेट ऑफ़ बर्थ चेंज करने के लिए ऐसा वैध दस्तावेज देना होता है जिसमे आपकी सही जन्मतिथि दर्ज हो –
- जन्म प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट / प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य मान्य जन्मतिथि प्रमाण पत्र
जन्मतिथि चेंज करने के लिए पात्रता
- आधार कार्ड धारक होना जरुरी है |
- आधार कार्ड में जन्मतिथि लगत दर्ज होने पर सुधार के लिए आवेदन कर सकते है |
- सही जन्मतिथि वाला मान्य प्रमाण पत्र होना चाहिए |
- दस्तावेज के नाम और जन्मतिथि सही एवं स्पष्ट होनी चाहिए |
अगर जन्मतिथि पहले से ही एक बार अपडेट हो चुकी है तो दुबारा चेंज करने के लिए यूआईडीएआई के अपवाद प्रक्रिया लागु हो सकती है |
कितना बार जन्मतिथि चेंज कर सकते है ?
आधार कार्ड में जन्मतिथि सामान्य प्रक्रिया के तहत केवल एक बार अपडेट की जा सकती है इसलिए जन्मतिथि अपडेट करवाते समय सही और वैध दस्तावेज देना जरुरी है | अगर जन्मतिथि पहले से ही एक बार अपडेट हो चुकी है और दुबारा सुधार की जरुरत है तो यूआईडीएआई के विशेष नियमो के तहत अपवाद प्रक्रिया से अनुरोध किया जा सकता है | इसके लिए वैध दस्तावेज और अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता हो सकती है |
आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने की आवश्यकता
अगर आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है तो उसे सही करवाना जरुरी है | जन्मतिथि सही होने से सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और अन्य जरुरी सेवाओं में दस्तावेजों का मिलान करने में परेशानी कम होती है इसलिए आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को अपने वैध दस्तावेज के अनुसार सही रखना चाहिए |
आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना जन्मतिथि ऑफलाइन चेंज करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के Aadhar Seva Kendra या Aadhar Enrolment / Update Centre पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको वहां से Aadhar Update / Correction Form प्राप्त करना होगा |
- अब फॉर्म में आपको अपना आधार कार्ड नंबर और सही Date of Birth भरना होगा |
- उसके बाद जन्मतिथि के प्रमाण के लिए अपना वैध दस्तावेज जमा करना है | केंद्र पर दस्तावेजों की जांच और आवश्यक बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा |
- निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आपको Update Request Number ( URN ) मिलेगा |
- यूआरएन के मदद से आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है |
- अनुरोध स्वीकृत होने के बाद अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है |
आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि ऑनलाइन चेंज करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको My Aadhar के सेक्शन में जाना होगा |
- उसके बाद Check Aadhar Update Status के ऑप्शन को चुनना है | अपडेट आवेदन के समय मिली Update Request Number ( URN/SRN ) दर्ज करना है |
- उसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है |
- अब आपके जन्मतिथि अपडेट आवेदन की वर्त्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी |
- अपडेट पूरा होने के बाद आप अपना ई आधार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में डेट ऑफ़ बर्थ चेंज कर सकते है |
आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने का शुल्क
आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कराने के लिए यूआईडीएआई के द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है | यह शुल्क आधार अपडेट सेंटर पर आवेदन करते समय जमा करना होता है | आवेदन के बाद मिलने वाली रसीद में शुल्क की जानकारी भी दी जाती है | शुल्क समय – समय पर बदल सकता है इसलिए अपडेट कराने से पहले वर्त्तमान शुल्क की जानकारी जरूर लें |
आधार कार्ड में जन्मतिथि अपडेट होने में कितना समय लगता है ?
आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार का अनुरोध जमा करने के बाद कुछ दिनों से लेकर कुछ सप्ताह तक समय लग सकता है | समय दस्तावेजों की जांच और यूआईडीएआई के प्रक्रिया पर निर्भर करता है | अपडेट होने के बाद आप यूआरएन / आधार अपडेट स्टेटस से इसकी स्थिति चेक कर सकते है |
आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने के फायदे
- आधार कार्ड में आपकी सही जन्मतिथि दर्ज रहती है और दस्तावेजों का सत्यापन करने में आसानी होती है |
- सतकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलती है | बैंकिंग और अन्य जरुरी कार्यो में जानकारी का मिलान आसानी से हो जाता है |
- उम्र से संबंधित सेवाओं में गलत जानकारी के कारण होने वाली परेशानी कम होती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में डेट ऑफ़ बर्थ चेंज कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना जन्मतिथि चेंज कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करे |