Punjab National Bank Me Account Open Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पंजाब नेशनल बैंक में खाता कैसे खोलें | दोस्तों बिना बैंक चक्कर लगाए घर बैठे आसानी से देश के जाने माने बैंक पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता खोलना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योकि आज के इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट ओपन कैसे करें | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
पीएनबी बैंक खाते का प्रकार
पीएनबी बैंक अपने ग्राहकों को जरुरत के अनुसार अलग – अलग प्रकार के खाते उपलब्ध करता है | इनमे मुख्य रूप से निम्न खाते शामिल हो सकते है |
1. सेविंग अकाउंट
यह खाता आम लोगो के लिए होता है इसमें पैसे जमा करने, निकालने और बचत करने की सुविधा मिलती है |
2. करंट अकाउंट
यह खाता मुख्य रूप से व्यापारियों और व्यवसाय करने वाले के लिए उपयोगी होता है इसमें नियमित लेनदेन की सुविधा मिलती है |
3. सैलरी अकाउंट
यह खाता नौकरी करने वाले लोगो के लिए होता है जिसमे वेतन सीधे बैंक खाते में जमा किया जा सकता है |
खाते के पाकरर और उनकी सुविधाओं की जानकारी के लिए खाता खोलने से पहले पंजाब नेशनल बैंक से जानकारी जरूर प्राप्त करें |
पीएनबी जीरो बैलेंस खाता खोलने के लिए दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएनबी बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए पात्रता
- पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोलने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
- आवेदक के पास आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र होना चाहिए |
- पात्र का प्रमाण उपलब्ध होने चाहिए | बैंक के केवाईसी नियमो के अनुसार जरुरी दस्तावेज जमा करना होगा |
- आवेदक के पास एक सक्रीय मोबाइल नंबर होना चाहिए ताकि बैंकिंग संबंधित जानकारी और ओटीपी प्राप्त किए जा सके |
पीएनबी बैंक में खाता कैसे खोलें ?
अगर आप पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता ऑनलाइन खाता खोलना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पीएनबी बैंक में खाता खोलने के लिए सबसे पहले आप सभी को सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से PNB ONE एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है और उसके बाद आपको Apply For Seving Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको PNB UNNATI Sewing Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद Select Product के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोलने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- जैसे ही आप वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने पंजाब नेशनल बैंक में पीएनबी जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारी को सही से दर्ज करना है और अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक पीएनबी जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन ऑनलाइन खाता खुल जाएगा |
- उसके बाद पूर्ण रूप से केवाईसी करना होगा जिसके लिए आपको Proceed For Video KYC पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर अधिकारी के पास आपका कॉल कनेक्ट होगा |
- अब आपको अपना पैन कार्ड तथा A4 साइज पर सिग्नेचर वह अन्य जानकारी वेरिफाई कराकर पूर्ण रूप से अपना वीडियो केवाईसी पूरा करना होगा |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक पंजाब नेशनल जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता खोल सकते है |
पीएनबी बैंक में खाता खोलने के फायदे
- पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोलने से पैसे सुरक्षित रखने की सुविधा मिलती है |
- एटीएम कार्ड / डेबिट कार्ड की सुविधा मिल सकती है |
- ऑनलाइन पैसे भेजने और प्राप्त करना आसान होता है, ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते है |
- यूपीआई, फ़ोन पे, गूगल पे जैसी सुविधाओं से बैंक खाता लिंक कर सकते है |
- सरकारी योजनाओं और डीबीटी का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में प्राप्त किया जा सकता है |
पीएनबी बैंक का पासबुक कैसे प्राप्त करें ?
पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाने के बाद आपको पासबुक प्राप्त करने के लिए अपनी बैंक शाखा में जाना होता है | बैंक कर्मचारी से पासबुक के बारे में जानकारी लें और आवश्यक प्रक्रिया दर्ज करना होगा और खाता सक्रिय होने के बाद बैंक के द्वारा पासबुक जारी की जाती है | पासबुक में आपके बैंक खाते का विवरण और लेनदेन की जानकारी दर्ज रहती है |
न्यूनतम बैलेंस
पंजाब नेशनल बैंक में न्यूनतम बैलेंस खाते के प्रकार और शाखा के स्थान के अनुसार अलग – अलग हो सकता है | कुछ खातों में न्यूनतम बैलेंस रखना जरुरी होता है जबकि कुछ विशेष खाते में यह सुविधा अलग हो सकती है | खता खोलने से पहले आपको अपने नजदीकी के पीएनबी शाखा या बैंक के आधिकारिक जानकारी से न्यूनतम बैलेंस जरूर चेक कर लें |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएनबी बैंक में खाता कैसे खोलें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से पंजाब नेशनल बैंक में अपना खाता खोल सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |