IBPS Clerk Form Kaise Bhare : आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म कैसे भरें ?

IBPS Clerk Form Kaise Bhare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभीओ को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म कैसे करें | दोस्तों आईबीपीएस क्लर्क बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख भर्ती परीक्षा है | इसका आयोजन Institute of Banking Personnel Selection द्वारा किया जाता है | इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सरकारी बैंको में क्लर्क / कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पदों पर नियुक्त का अवसर मिलता है | इच्छुक उम्मीदार आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |IBPS Clerk आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म

आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज 

आईबीपीएस क्लर्क का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेज और जानकारी तैयार रखना चाहिए जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. ईमेल आईडी
  4. मोबाइल नंबर
  5. हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. ऑनलाइन फ़ीस के लिए बैंक / यूपीआई की जानकारी

ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों को पूर्ति करके आसानी से आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म ऑनलाइन भर सकते है |

आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म भरने के लिए पात्रता 

आईबीपीएस क्लर्क यानि Customer Service Associate के लिए उम्मीदवार को आईबीपीएस के द्वारा निर्धारित शैक्षणिक और आयु सम्बन्धी पात्रता पूरी करनी होती है |

  1. उम्मीदवार की आयु 20 से 28 साल के बिच होनी चाहिए | आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमो के अनुसार आय में छूट मिलती है |
  2. उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए या आईबीपीएस के नियमो में निर्धारित अन्य पात्रता पूरी करनी चाहिए |
  3. कंप्यूटर का सामन्य ज्ञान होना आवश्यक होता है |
  4. जिस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश से आवेदन किया जाता है वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान आवश्यक हो सकता है |
  5. उम्मीदवार को आवेदक की अंतिम रातीख तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी चाहिए |

IBPS Clerk फॉर्म कैसे भरें ? 

आईबीपीएस क्लर्क  का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है | आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरुरी जानकारी अपलोड करनी होती है |

  1. आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आप सभी को IBPS के आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा |
  2. उसके बाद CRP-CSA / Clerical Cadre भर्ती के लिंक पर क्लिक करना है और उसके बाद Apply Online पर जाना है और New Registration करना है |
  3. अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरना है | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होने के बाद लॉगिन करना है |
  4. उसके बाद व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरना है | निर्धारित आकर में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरुरी दस्तावेज अपलोड करना है |
  5. अब आपको अपनी परीक्षा केंद्र की पसंद और अन्य मांगी गई जानकारी भरना है और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना है |
  6. फॉर्म को Preview करके सभी जानकारी अच्छी तरह चेक करना है और गलती नहीं होने पर फ़ाइनल सबमिट करना है |
  7. अंत में आवेदन फॉर्म और शुल्क की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म ऑनलाइन भर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म कैसे भरें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही आईबीपीएस क्लिक फॉर्म भर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment