New Voter ID Card Apply Kaise करे
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की न्यू वोटर आईडी कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों वोट आईडी कार्ड भारत निवार्चन आयोग द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है | यह न केवल नागरिक को चुनाव में मदतन करने का अधिकार प्रदान करता है बल्कि कई सरकारी और गैर – सरकारी कार्यो में पहचान प्रमाण के
रूप में भी उपयोग किया जाता है | अगर किस भारतीय नागरिक की आयु 18 साल या उससे अधिक हो गई है तो वह नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है | आज के समय में यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आसानी से पूरी की जा सकती है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |
नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र
- पता प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
- आवेदक की आयु 18 साल या उससे अधिक होना चाहिए |
- आवेदक उस क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए जहाँ से वह मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना चाहता है |
- आवेदक का नाम पहले से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचि में दर्ज नहीं होना चाहिए और आवेदन के लिए फॉर्म 6 भरना होता है |
न्यू वोटर आईडी कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप न्यू वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- उसके बाद मोबाइल नंबर के सहायता से रजिस्टर करना है या लॉगिन करना है |
- अब आपको New Voter Registration ( Form 6) ऑप्शन का चयन करना होगा |
- उसके बाद आवेदन फॉर्म में आपको अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता और अन्य आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- आवश्यक दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा और सभी जानकारी की जांच करना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- आवेदन फॉर्म जमा होने का बाद प्राप्त Reference ID को सुरक्षित रखे और उससे आवेदक की स्थिति ट्रैक करें |
- दस्तावेज के सत्यापन के बाद आपका नाम मतदाता सूचि में जोड़ दिया जाएगा और वोटर आईडी कार्ड जारी कर दिया जाएगा |
न्यू वोटर आईडी कार्ड बनाये ऑफलाइन ?
- न्यू वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने BLO, नजदीकी के निर्वाचय कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको वहां से Form 6 प्राप्त करना है |
- फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट और सही से भरना होगा |
- उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा |
- भरा हुआ फॉर्म सम्बंधित आधिकारिक के पास जमा करना होगा | आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद रसीद या आवेदन संख्या प्राप्त करना है |
- उसके बाद निर्वाचय अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों और पते का सत्यापन किया जाएगा |
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपका नाम मतदाता सूचि में जोड़ दिया जाएगा और वोटर आईडी कार्ड जारी कर दिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से न्यू वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |
वोटर आईडी कार्ड बनाने के फायदे
- मतदाता करने के लिए वोटर आईडी एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है | चुनाव के समय मतदाता की पहचान सत्यापित करने में मदद करता है |
- इसमें दर्ज जानकारी से मतदाता सूचि में आपको अपनी पहचान और विवरण जांचने में सुविधा होती है |
- कई जगहों पर यह पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी उपयोगी हो सकता है |
- वोटर आईडी होने से चुनाव संबंधी सेवाओं और मतदाता पंजीकरण की जानकारी प्राप्त करना आसान होता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की वोटर आईडी कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपना न्यू वोटर आईडी कार्ड बना सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |