Pan Card Online Apply Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पैन कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों पैन कार्ड यानि परमानेंट अकाउंट नंबर भारत के आयकर विभाग के द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है | इसमें 10 अंको का एक विशिष्ट नंबर होता है जिसका उपयोग व्यक्तिगत की वित्तीय पहचान के लिए किया जाता है | पैन कार्ड का इस्तेमाल बैंक खाता खोलने
, आयकर रिटर्न भरने, बड़े वित्तीय लेनदेन और कई सरकारी एवं गैर – सरकारी सेवाओं में किया जाता है | वर्त्तमान समय में पात्र व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
पैन कार्ड क्या है ?
पैन कार्ड भारत में आयकर विभाग के द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है | पैन का पूरा नाम Permanent Account Number है | इसमें 10 अंको का एक अलग – अलग नंबर होता है | जिसका उपयोग बैंकिंग, आयकर रिटर्न, वित्तीय लेनदेन और कई अन्य कामो में किया जाता है | पैन कार्ड व्यक्ति की वित्तीय पहचान के रूप में भी काम करता है |
पैन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पता प्रमाण
- पहचान प्रमाण
- जन्मतिथि प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
पैन कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- पैन कार्ड बनाने वाला आवेदक भारत का कोई भी व्यक्ति पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है |
- व्यक्ति के पास पहले से पैन नंबर नहीं होना चाहिए |
- पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए सही व्यक्तिगत जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए |
- भारतीय नागरिक के साथ – साथ पात्र विदेशी व्यक्ति भी पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |
- नाबालिक के लिए भी पैन कार्ड बनाया जा सकता है लेकिन आवेदन उसके माता – पिता या अभिभावक के माध्यम से किया जाता है |
पैन कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप पैन कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पैन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप सभी को पैन कार्ड के आधिकारिक आवेदन वेबसाइट को खोलना होगा |
- उसके बाद नई पैन एप्लीकेशन या नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने का ऑप्शन चुनाना होगा |
- अब आपको अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पता और ईमेल आईडी जैसे आवश्यक जानकारी को भरना होगा |
- उसके बाद मांगे गए पहचान और पते से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करें या अपलोड करना होगा |
- अब आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच करना है | अगर आवेदन शुल्क लागु है तो उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान माध्यम से शुल्क जमा करना है |
- उसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा और प्राप्त Acknowledgement Number को सुरक्षित रखना है |
- आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन चेक करना है | सत्यापन पूरा होने के बाद ई पैन उपलब्ध होने पर उसे डाउनलोड किया जा सकता है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है |
पैन कार्ड जरुरी क्यों है ?
पैन कार्ड कई महत्वपूर्ण वित्तीय और सरकारी कार्यो के लिए जरुरी होता है | इसका उपयोग इनकम टैक्स रिटर्न, दाखिल करने, बैंक से जुड़े कुछ बड़े लेनदेन, निवेश और वित्तीय पहचान के लिए किया जाता है | बैंक खाता, लोन या अन्य वित्तीय सेवाओं में भी पैन की आवश्यकता पड़ सकती है | इसके अलावा पैन नंबर व्यक्ति की वित्तीय गतिविधियों को आयकर विभाग के रिकॉर्ड से जोड़ने में मदद करता है |
पैन कार्ड बनाने के फायदे
- पैन कार्ड व्यक्ति की वित्तीय पहचान के रूप में काम करता है | बैंक खाता और कई वित्तीय सेवाओं के लिए उपयोगी होता है |
- बैंकिंग और अन्य वित्तीय कार्यो में केवाईसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है |
- बड़े वित्तीय लेनदेन में पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती है | लोन और क्रेडिट से जुडी कई प्रक्रियाओं में पैन कार्ड उपयोगी होता है |
- इनकम टैक्स रिटर्न भरने में आवश्यक होता है |
- सरकारी एयर गैर – सरकारी वित्तीय सेवाओं में पहचान संबंधित दस्तावेज के रूप में काम आता है |
पैन कार्ड बनाने का शुल्क
पैन कार्ड बनवाने का शुल्क आवेदन के तरीके और पैन कार्ड की डिलीवरी पर निर्भर करता है | ई- पैन के लिए शुल्क अलग हो सकता है और फिजिकल पैन कार्ड मांगने पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है | आवेदन करते समय पर पोर्टल पर दिखाई गई वर्त्तमान फ़ीस ही मान्य होती है | शुल्क जमा करने के बाद आवेदन प्रक्रिया आगे बढाती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पैन कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपना पैन कार्ड बनवा सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |