Facebook Account Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की फेसबुक अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों फेस बुक एक लोकप्रिय सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म है जिसके मदद से लोन अपने दोस्तों और परिवारों से जुड़ सकते है | फोटो – वीडियो साझा कर सकते है और विभिन्न जानकारिया प्राप्त कर सकते है | फेसबुक अकाउंट बनाना आसान है और इसे मोबाइल नंबर या ईमेल के सहायता से बनाया जा सकता है | इसके लिए आपको अपना नाम, जन्मतिथि और कुछ जरुरी जानकारी दर्ज करना होता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
फेसबुक अकाउंट क्या है ?
फेसबुक अकाउंट एक ऑनलाइन व्यक्तिगत खाता है जिसके मदद से आप फेसबुक पर लोगो से जुड़ सकते है, पोस्ट और फोटो शेयर कर सकते है और मैसेज कर सकते है और अलग – अलग पेज या ग्रुप देख सकते है | इसे मोबाइल नंबर या ईमेल के मदद से बनाया जा सकता है |
फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जन्मतिथि
- नाम
- पासवर्ड
- वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी / कोड
फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए पात्रता
- फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए कम से कम 13 साल की उम्र होना जरुरी है |
- आपको अपना नाम सही और जन्मतिथि देना चाहिए |
- आपके पास मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी होना चाहिए और अकाउंट के लिए एक पासवर्ड बनाना जरुरी है |
- फेसबुक के नियम और शर्तो का पालन करना होता है | एक व्यक्ति को अपने लिए अपना व्यक्तिगत अकाउंट रखना चाहिए |
फेसबुक अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप फेसबुक अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन में फेसबुक ऐप को खोलना है | अगर ऐप नहीं है तो आपको इसे प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर लेना है |
- उसके बाद आपको अपना “Create New Account” या नया अकाउंट बनाए के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपना पहला नाम और उपनाम दर्ज करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है |
- उसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि दर्ज करना है और आगे बढ़ना है |
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करना है और आपको अपने अकाउंट के लिए एक मजबूत पासवर्ड बनाना है |
- उसके बाद फेसबुक की शर्ते और नीतियों को पढ़कर Sign Up / साइन अप पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर वेरिफिकेशन कोड आ सकता है | उसे दर्ज करके अकाउंट सत्यापित करना होगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फेसबुक अकाउंट बना सकते है |
फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए जरुरी बातें
- प्रोफाइल फोटो और कवर फोटो लगा सकता है | दोस्तों और परिवार के लोगो को Friend Request भेज सकते है |
- फोटो, विडिओ और पोस्ट Share कर सकते है और आप अपनी पोस्ट की Privacy तय कर सकते है की उसे कौन देख सकता है |
- अकाउंट की सुरक्षा के लिए Two-Factor Authentication चालू करना अच्छा रहता है |
- आपको अपना पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए | अनजान लोगो की Friend Request और संदिग्ध लिंक से सावधान रहना चाहिए |
- फेसबुक पर किसी भी व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे ओटीपी, बैंक विवरण या पासवर्ड नहीं देना चाहिए |
फेसबुक अकाउंट के फायदे
- दोस्तों और परिवार से ऑनलाइन जुड़ सकते है और फोटो, वीडियो और पोस्ट शेयर कर सकते है |
- लोगो को मैसेज और कॉल कर सकते है और अपनी पसंद के पेज और ग्रुप से जुड़ सकते है |
- समाचार और उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते है और आप अपने व्यवसाय या काम का प्रचार कर सकते है |
- नए लोगो और समुदायों से जानकारी और अनुभव साझा कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की फेसबुक अकाउंट कैसे बनाये | फेसबुक अकाउंट बनाना एक आसान प्रक्रिया है | मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल आईडी, जन्मतिथि और पासवर्ड जैसे जरुरी जानकारी देकर आसानी से अकाउंट बनाया जा सकता है | अकाउंट बनाने के बाद प्रोफाइल को व्यवस्थित करके दोस्तों और परिवार से जुड़ा जा सकता है | अकाउंट की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड और उचित प्राइवेसी सेटिंग रखना भी जरुरी है |