Aadhar Card Se Bank Balance Check Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जब भी अपने बैंक का बैलेंस चेक करने के लिए चाहते तो इसके लिए बैंक या प्रज्ञा केंद्र में जाना पड़ता था लेकिन अब सभी बैंको में खाता का बैलेंस चेक करने की सुविधा आसान कर दिया है | अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
आज के समय में सभी बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग के साथ – साथ मोबाइल बैंकिंग और बहुत साड़ी सुविधाएं घर बैठे प्रदान कर रही है जिसमे की आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | लेकिन बहुत से लोगो को इस सुविधा की जानकारी नहीं होती है तो इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
आधार कार्ड का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के कई तरीके है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है :-
USSD सेवा का उपयोग करके
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर जाकर *99# डायल करना होगा ( यह सेवा NPCI द्वारा प्रदान की जाती है और सभी बैंको के लिए एक कॉमन कोड है, लेकिन आपके बैंक के विशिष्ट कोड भी हो सकते है ) | यह सेवा बिना इनटरनेट के भी काम करती है |
- डायल करने के बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे |
- उसके बाद आपको Balance Enquiry या Check Balance जैसे ऑप्शन का चयन करना है |
- अगर आपने पहले *99# सेवा के लिए पंजीकरण नहीं किया है तो आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कपनी पैड सकती है जिसमे आपके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन और MPIN बनाना शामिल हो सकता है |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
उमंग ऐप का उपयोग करके
- उमंग ऐप भारत सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने का एक एकीकृत मंच है |
- कुछ बैंक अपनी सेवाओं को उमंग ऐप के माध्यम से भी प्रदान करते है जिसमे बैलेंस पूछताछ शामिल हो सकती है जिसके लिए आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है |
आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से
- AEPS का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे आपको किसी बैंक मित्र, ग्राहक सेवा केंद्र या माइक्रो एटीएम सुविधा वाले अधिकृत AEPS सेवा प्रदाता के पास जाना होगा |
- उसके बाद वहां पर आपको अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा और आपको अपने बैंक का नाम चुनना होगा |
- उसके बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन ( आमतौर पर फिंगरप्रिंट स्कैन ) करना होगा |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद बैंक मित्र आपको आपके बैंक खाते का बैलेंस बता देगा या रसीद प्रदान करेगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |