PM Surya Ghar Yojana Kya hai : पीएम सूर्य घर योजना क्या है ?

PM Surya Ghar Yojana Kya hai

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम सूर्य घर योजना है |

पीएम सूर्य घर योजना क्या है ? 

पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना भारत सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य घरो की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाकर परिवारों को अपनी बिजली खुद बनाने में मदद करना है | इस योजना के तहत पात्र घरेलु उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने के लिए सरकारी सब्सिडी दी जाती है | इस योजना से सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने, बिजली के खर्च को कम करने और घरो को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद मिलती है | इस योजना को पीएम सूर्य घर या फ्री बिजली योजना के नाम से भी जाना जाता है |PM Surya घर योजना

पीएम सूर्य घर योजना के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड 
  2. पैन कार्ड 
  3. मोबाइल नंबर 
  4. बैंक खाता पासबुक 
  5. बिजली उपभोक्ता संख्या 
  6. बिजली का नवीनतम बिल
  7. सम्पति से सम्बंधित दस्तावेज 

पीएम सूर्य घर योजना के लिए पात्रता  

  1. पीएम सूर्य योजना योजना के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
  2. आवेदक के घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए |
  3. पीएम सूर्य योजना का लाभ घरेलु बिजली उपभोक्ताओं के लिए है |
  4. घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए उचित स्थान होना चाहिए |
  5. सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आवेदन राष्ट्रिय पोर्टल के माध्यम से किया जाता है |
  6. सोलर सिस्टम की स्थापना योजना के नियमो के अनुसार मान्यता प्राप्त विक्रेता से करानी होती है |

पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन करें ? 

अगर आप पीएम सूर्य घर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएम सूर्य घर योजना के लिए सबसे पहले आप सभी को आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा और आपको अपना राज्य तथा बिजली वितरण कंपनी चुनना होगा |
  2. उसके बाद आपको अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरकर पंजीकरण करना होगा |
  3. पोर्टल पर लॉगिन करके रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करना है |
  4. उसके बाद आपको अपने जरुरत के अनुसार सोलर क्षमता चुनना है और उपलब्ध पंजीकृत /Empanelled Vendor में से विक्रेता चुनना होगा |
  5. DISCOM की स्वीकृति के बाद चुने गए विक्रेता से सोलर पैनल लगवाएं |
  6. सोलर सिस्टम लगाने के बाद आवश्यक निरीक्षा और मीटर संबंधी प्रक्रिया पूरी होती है |
  7. स्थापना और DISCOM के द्वारा सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र होने पर सब्सिडी/CFA की प्रक्रिया आगे बधाई जाती है | बैंक खाते की जानकारी भी पोर्टल पर देनी होती है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन कर सकते है |

पीएम सूर्य घर योजना का लाभ 

  1. सोलर पैनल लगाने पर सरकारी सब्सिडी मिलती है जिससे शुरूआती खर्च कम हो सकता है और घर की छत पर सौर ऊर्जा से बिजली पैदा की जा सकती है |
  2. पीएम सूर्य घर योजना से बिजली के बिल में बचत करने में मदद मिलती है |
  3. स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और घर को अपनी बिजली की जरुरत का कुछ हिस्सा खुद पूरा करने में मदद मिलती है |
  4. अतिरिक्त बिजली को नियमो के अनुसार ग्रिड में भेजने का लाभ मिल सकता है |
  5. पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य देश भर में 1 करोड़ घरो में रूफटॉप सोलर स्थापित करना है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम सूर्य घर योजना है इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन कर सकते है और इसका उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment