Bike Ka Insurance Kaise Kare : बाइक इन्शुरन्स कैसे करें ?

Bike Ka Insurance Kaise Kare 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की बाइक का इन्शुरन्स कैसे करें | दोस्तों बाइक इन्शुरन्स एक महत्वपूर्ण बिमा योजना है जो बाइक को दुर्घटा, चोरी, प्रकृतिक आपदा या अन्य नुकसान से होने वाले आर्थिक खर्च से बचने में मदद करती है | भारत में सड़क पर बाइक चलने के लिए कम से कम थर्ड पार्टी इन्शुरन्स होना आवश्यक है |

बाइक का इंश्योरेंस ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कराया जा सकता है | ऑनलाइन प्रक्रिया में घर बैठे बिमा कंपनी की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से बाइक की जानकारी भजार पॉलिसी खरीदी जा सकती है | अगर आप भी बाइक इन इंश्योरेंस करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |Bike Ka बाइक का इन्शुरन्स

बाइक इंश्योरेंस करने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. मोबाइल नंबर
  4. पुरानी इंश्योरेसन पॉलिसी
  5. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर
  6. कुछ मामलों में पता संबंधी दस्तावेज भी मांगा जा सकता है |

बाइक इंश्योरेंस करने के लिए पात्रता 

  1. बाइक का इंश्योरेंस करने के लिए आवेदक के पास वैध बाइक / दोपहिया वहां होना चाहिए |
  2. बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध होना चाहिए |
  3. बाइक के मालिक की सही और वैध जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए | बाइक की पहचान और दस्तावेजों की जानकारी सही होनी चाहिए |
  4. इंश्योरेंस खरीदते समय कंपनी के द्वारा मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने होते है |
  5. अगर पुरानी पॉलिसी है तो उसके विवरण की आवश्यकता पड़ सकती है |
  6. पॉलिसी जरू करने के लिए निर्धारित प्रीमियम का भुगतान करना आवश्यक होता है |

बाइक का इंश्योरेंस कैसे करें ? 

अगर आप बाइक का इंश्योरेंस ऑनलाइन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. बाइक का इन्शुरन्स करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंश्योरेंस कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट या ऐप खोलना है और Two Wheeler Insurance का ऑप्शन चुनना होगा |
  2. उसके बाद आपको अपनी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और उसके बाद बाइक का मॉडल, कंपनी और खरीद से सम्बंधित जानकारी दिखाई जा सकती है |
  3. उसके बाद बाइक के मालिक की मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और संपर्क विवरण सही से भरना होगा |
  4. अब उपलब्ध अलग – अलग प्लान और उनके Premium को देखना है और अपनी जरुरत के अनुसार Third-party या Comprehensive Insurance का ऑप्शन चुन सकते है |
  5. अगर कंपनी के द्वारा दस्तावेज मांगे जाते है तो आवश्यक दस्तावेज की जानकारी या कॉपी जमा करना होगा |
  6. चुनी गई पॉलिसी का Premium ऑनलाइन माध्यम जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करना होगा |
  7. भुगतान सफल होने के बाद इंश्योरेंस पॉलिसी जारी हो जाती है | पालिसी डॉक्यूमेंट को मोबाइल में डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें |
  8. पालिसी मिलने के बाद बाइक नंबर, मालिक का नाम, पॉलिसी की अवधी और अन्य जानकारी ध्यान से जांच लें | किसी गलती की स्थिति में बिमा कंपनी से संपर्क करें |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से बाइक का इन्शुरन्स कर सकते है |

इंश्योरेंस प्रीमियम क्या है ? 

इंश्योरेंस प्रीमियम वह राशि है जो बाइक मालिक अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी को चालू रखने के लिए बिमा कंपनी को देता है | यह राशि सालाना या पॉलिसी की शर्तो के अनुसार तय हो सकती है | प्रीमियम बाइक के मोडल, उम्र, इंश्योरेंस के प्रकार और चुने गए कवरेज जैसे कारको पर निर्भर करता है |

बाइक इंश्योरेंस के फायदे 

  1. दुर्घटना में आर्थिक सुरक्षा मिलती है | बाइक चोरी होने पर पॉलिसी के नियमो के अनुसार सहायता मिल सकती है |
  2. बाइक को हुए कुछ नुकसान की मरम्मत का खर्च पॉलिसी के अनुसार कवर हो सकता है |
  3. अचानक आने वाले बड़े खर्च का वित्तीय बोझ कम हो सकता है | वैध थर्ड पार्टी मटर इंश्योरेंस रखना क़ानूनी रूप से जरुरी है |
  4. दुर्घटा में दूसरे व्यक्ति या वाहन को हुए नुकसान की जिम्मेदारी में मदद मिल सकती है |

बाइक इंश्योरेंस क्यों जरुरी है ? 

बाइक इंश्योरेंस जरुरी है क्योकि यह दुर्घटना, चोरी या बाइक को हुए नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है | दुर्घटना में दूसरे व्यक्ति या वाहन को हुए नुकसान के लिए थर्ड पार्टी कवर भी मदद करता है साथ ही भारत में सार्वजनिक सड़क पर बाइक चलाने के लिए वैध थर्ड – पार्टी इंश्योरेंस होना अनिवार्य है ?

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की बाइक का इन्शुरन्स कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही बाइक का इंश्योरेंस कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment