Driving Licence Apply Kaise Kare : ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें ?

Driving Licence Apply Kaise Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें | दोस्तों ड्राइविंग लाइसेंस भारत सरकार के द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज है जो किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक सड़को पर वहां चनाले की क़ानूनी अनुमति प्रदान करता है | अगर आप वहां चलाना चाहते है तो आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है | आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |Driving Licence ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन

ड्राइविंग लाइसेंस क्या है ? 

ड्राइविंग लाइसेंस सरकार के द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज है जो यह प्रमाणित करता है की व्यक्ति को निर्धारित प्रकार का वाहन चलाने की क़ानूनी अनुमति है | सड़क पर वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखना जरुरी होता है |

बाइक इन्शुरन्स के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. पहचान प्रमाण
  3. निवास प्रमाण
  4. मोबाइल नंबर
  5. लर्निंग लाइसेंस
  6. आयु प्रमाण पत्र
  7. आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए पात्रता 

  1. ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
  2. दोपहिया वहां के लिए न्यूनतम आयु 16 साल तथा अन्य वाहनों के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु पूरी होनी चाहिए |
  3. स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदक के पास वैध लर्निंग लाइसेंस होना आवश्यक है |
  4. आवेदक शारीरिक और मानसिक रूप से वाहन चलने के लिए सक्षम होना चाहिए |
  5. आवेदक को यातायात नियमो और सड़क सुरक्षा की सामान्य जानकारी होनी चाहिए |
  6. निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट सफलतापूर्वक पास करना आवश्यक है |

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें ? 

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को परिवहन विभाग के आधिकारिक Parivahan Sewa वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. उसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना है और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवा का चयन करना होगा |
  3. अगर आपके पास लर्निंग लाइसेंस नहीं है तो पहले उसके लिए आवेदन करना है और उसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना है |
  4. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
  5. उसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना है |
  6. ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करना होगा |
  7. उसके बाद निर्धारित तिथि पर संबंधित RTO कार्यकाल में जाकर ड्राइविंग टेस्ट देना है |
  8. टेस्ट सफलतापूर्वक पास करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा और डाक के माध्यम से आपके पते पर भेज दिया जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है |

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में कितना समय लगेगा ? 

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के समय राज्य, आरटीओ और आवेदन की प्रक्रिया पर निर्भर करता है |

  1. Learner Licence : टेस्ट पास करने के बाद जल्दी जारी हो सकता है ?
  2. Permanent Driving Licence : लर्नर लाइसेंस मिलने के बाद कम से कम 30 दिन बाद ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट दिया जा सकता है |
  3. ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने में कुछ दिन लग सकते है |

ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता 

ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता लाइसेंस के प्रकार और उम्र के अनुसार अलग – अलग हो सकती है | सामान्य निजी वाहन के DL की वैधता आमतौर पर 20 साल या 40 साल की उम्र तक होती है | उसके बाद नवीनीकरण कराना पड़ता है |

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का आवेदन शुल्क 

ड्राइविंग लाइसेंस का शुल्क लाइसेंस के प्रकार और आवेदन की प्रक्रिया के अनुसार अलग – अलग हो सकता है | आवेदन करते समय परिवहन सेवा पोर्टल पर आपको देय शुल्क दिखाया जाता है | आवेदन शुल्क ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या उपलब्ध अन्य माध्यमों से जमा किया जा सकता है |

ड्राइविंग टेस्ट कैसे होता है ? 

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय RTO में ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है इसमें देखा जाता है की आवेदक वाहन को सुरक्षित और सही तरीके से चला सकते है या नहीं |

  1. वाहन को सही तरीके से स्टार्ट करना और वाहन का नियंत्रण बनाए रखना |
  2. निर्धारित रस्ते / ट्रैक पर वाहन चलाना और मोड़ लेते समय सही संकेत देना |
  3. ट्रैफिक नियमो और सड़क संकेतो का पालन करना |
  4. सुरक्षित तरीके से वाहन रोकना और पार्क करना |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें | दोस्तों ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना एक सरल और आवश्यक प्रक्रिया है जो क़ानूनी रूप से वहां चलने का अधिकार प्रदान करती है | अगर आप सही जानकर और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करते है तथा ड्राइविंग टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लेते है तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से जारी हो जाता है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment