PM Vishwakarma Yojana Kya Hai : पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है ?

PM Vishwakarma Yojana Kya Hai

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है | दोस्तों पीएम विश्वकर्मा योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य पारम्परिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक एवं तकनीकी सहायता प्रदान करना है | इस योजना के माध्यम से कारीगरों को अपने कौशल को बेहतर बनाने, आधुनिक उपकरण प्राप्त करने और अपना व्यवसाय बढ़ाने में सहायता दी जाती है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |PM Vishwakarma पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य 

पीएम विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य पारम्परिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक औजार उपलब्ध कराकर उअन्के काम को मजबूत बनाना है | इसके माध्यम से कारीगरों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने, बेहतर सामान बनाने और बाजार से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने में मदद करना है |

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. बैंक खाता पासबुक
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाते से जुडी जानकारी
  7. कारीगरी या पारम्परिक व्यवसाय से सम्बंधित जानकारी
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता 

  1. पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए |
  2. आवेदक की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए |
  3. एक परिवार से केवल एक सदस्य को इस पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिल सकता है | सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के लिए पात्र नहीं है |
  4. आवेदक को संबंधित कारीगरी या शिल्प का काम स्वयं करना चाहिए |
  5. आवेदक ने पिछले 5 सालो में समान उद्देश्य के लिए सरकारी क्रेडिट – आधारित योजना का ऋण नहीं लिया होना चाहिए, कुछ निर्धारित अपवादों को छोड़कर |

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन करें ?

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के सीएससी केंद पर जाना होगा |
  2. पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने की इच्छा बताएं | आधार कार्ड और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक दस्तावेज देना होगा |
  3. उसके बाद सीएससी संचालक के द्वारा पोर्टल पर आपका पंजीकरण किया जाएगा और आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और व्यवसाय से सम्बंधित जानकारी को भरना होगा |
  4. सभी जानकारी और दस्तावेजों को ध्यान पूर्वक जाचकर आवेदन जमा करना है |
  5. आवेदन फॉर्म को जमा करने के बाद संबंधित अधिकारियो के द्वारा इसका सत्यपाना किया जाता है |
  6. पात्र पाए जाने पर लाभार्थी को योजना के तहत प्रमाण पत्र और पहचान पत्र दिया जाता है |
  7. उसके बाद पात्र लाभार्थी योजना के अनुसार प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन और ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कर सकते है |

पीएम विश्वकर्मा योजना में लोन की सुविधा 

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र कारीगरों और शिल्पकारों को बिना किसी गारंटी के रियायती ब्याज दर पर लोन दिया जाता है |

  1. पहला लोन 1 लाख तक का
  2. दूसरा लोन 2 लाख तक का, पहला लोन सफलतापूर्वक चुकाने के बाद
  3. लाभार्थी के लिए 5 % का ब्याज दर प्रतिवर्ष
  4. लोन का उपयोग औजार खरीदने और अपना काम / व्यवसाय बढ़ाने के लिए किया जा सकता है |

पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे 

  1. औजार खरीदने के लिए सहायता मिलती है |
  2. कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है और प्रशिक्षण के दौरान 500 प्रतिदिन स्टाइपेंड मिलता है
  3. डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन मिलता है और कारीगरों के उत्पादों की मार्केंटिंग और बाजार तक पहुँच में सहायता दी जाती है |
  4. आपको अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए रियायती दर पर ऋण की सुविधा मिलती है |
  5. लाभार्थी को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण – पत्र और पहचान पत्र मिलता है |

पीएम विश्वकर्मा योजना का आवेदन शुल्क 

पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है यानि पात्र व्यक्ति निःशुल्क आवेदन कर सकता है | अगर कोई व्यक्ति आवेदन के नाम पर पैसे मांगता है तो बिना जांच के भुगतान न करें |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment